Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: यमुना की गंदगी एक नासूर बन चुकी है। तमाम राजनीतिक दलों की सरकारें आईं। उनके लंबे चौड़े वादे आए लेकिन दुर्भाग्य से यमुना के गंदे पानी में बह गए। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दस साल तक यमुना की सफाई का वादा किया लेकिन वो वादा पूरा नहीं हुआ। केजरीवाल की हार से सबक लेते हुए बीजेपी कोई रिस्क लेना नहीं चाहती। इसीलिए उसने पहले ही दिन यमुना से अपने भावुक नाते का इजहार यमुना आरती से कर दी। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि यमुना साफ कब तक होगी।