Delhi CM Rekha Gupta: Yamuna सफाई को लेकर Action में BJP सरकार | NDTV India

  • 13:25
  • प्रकाशित: फ़रवरी 20, 2025

Delhi New CM Rekha Gupta Oath: शपथ लेने के बाद से ही दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ऐक्शन में हैं. आज वे अपनी पूरी कैबिनेट के साथ यमुना घाट पहुंचीं और आरती की. दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा था. बीजेपी ने भी अपने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया था. आज के कार्यक्रम इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. बीजेपी की जीत के बाद सरकार ने यमुना में कुछ मशीनें उतार दी हैं...कहा जा रहा है कि यमुना की सफाई का काम शुरू हो गया है...लेकिन सिर्फ मशीनों से यमुना साफ नहीं होगी. यमुना में प्रदूषण के लिए औद्योगिक कचरे और नालों का पानी का बड़ा हिस्सा है.दिल्ली की नई सरकार के सामने यमुना की सफाई सुनिश्चित करने और इसके लिए कार्ययोजना बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. 

संबंधित वीडियो