खबर मिल रही है कि चिराग पासवान को एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटाने की तैयारी चल रही है. खबर है कि पशुपति कुमार पारस और अन्य सांसद पटना जाएंगे. ये भी सूत्र बता रहे हैं कि जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जा सकती है, और पशुपति कुमार पारस को पार्टी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड का बनाया जा सकता है. इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है.