लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDTV से बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य था कि मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोबारा कभी CM न बनें, उनको (चिराग) इस बार इस लक्ष्य की प्राप्ति हो रही है. 10 तारीख को नीतीश कुमार की विदाई तय है और भाजपा-लोजपा की सरकार बनना तय है. इस दौरान चिराग ने यह भी साफ किया कि वह तेजस्वी यादव को भी समर्थन नहीं देंगे. पीएम मोदी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के हनुमान हैं.