कोलकाता में डेंगू के बढ़ते मामले पर BJP का प्रदर्शन

  • 2:13
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2019
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर आज बीजेपी ने राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई. बीजेपी कार्यकर्ता डेंगू फ्री कोलकाता की तख़्तियां लेकर सड़कों पर उतरे. बीते दिनों पश्चिम बंगाल में डेंगू के मरीज़ों की तादाद बहुत ज़्यादा बढ़ी है. बीजेपी कार्यकर्ताओं के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया. कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं. कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है.

संबंधित वीडियो