West Bengal NEW CM: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच देर रात हुई बैठक में बंगाल के लिए 'त्रि-शक्ति' फॉर्मूले पर चर्चा हुई है। खबर है कि शुभेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जबकि उनके साथ दो उप-मुख्यमंत्री (Deputy CMs) भी बनाए जा सकते हैं ताकि राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों को संतुलित प्रतिनिधित्व दिया जा सके।