West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद आई शिकायतों पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आज डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोट डाले जा रहे हैं। पिछली बार ईवीएम में खराबी और 'इलेक्टोरल मालप्रैक्टिस' (चुनावी धांधली) की शिकायतों के बाद यह रिपोलिंग कराई जा रही है।