जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का जवान शहीद हो गया. शुक्रवार को शाम छह बजकर पांच मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के एलओसी पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलाबारी के दौरान राइफलमैन जयद्रथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उनकी मौत हो गई.