यूपी में सीटों पर सस्पेंस, कांग्रेस का क्या है प्लान?

  • 4:21
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विपक्षी गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर मंथन तेज हो गया है. उपचुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर शुरू हो गई है. बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष आराधना मिश्रा, यूपी कांग्रेस के सह-प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन में करीब 170 सीटों की मांग कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी फिलहाल 50 से 60 सीटों से अधिक देने के पक्ष में नजर नहीं आ रही है.

संबंधित वीडियो