चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर इंडिया गठबंधन ने जोरदार माहौल बनाने की कोशिश की है. दिल्ली में आयोजित बड़ी रैली में गठबंधन के नेताओं ने मंच से वोट चोरी के आरोपों को प्रमुखता से उठाया. अब इन आरोपों पर भाजपा ने भी पलटवार तेज कर दिया है. भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इन दिनों चुनावी राज्यों में सक्रिय हैं. पार्टी की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम से रैलियां आयोजित की जा रही हैं. भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश पर नजर आ रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और बरेली में जेपी नड्डा ने रैलियों को संबोधित किया.