जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ऑपरेशन की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार यहां सेना ने एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है. बताया गया कि बुधवार शाम आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर उधमपुर के मजल्टा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. इसी तलाशी अभियान में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इलाके में आर्मी का ऑपरेशन अभी जारी है.