'जो हमारे लिए शुभ होगा, वही करेंगे'... सीट के सवाल पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

  • 8:02
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी 2027 विधानसभा चुनाव में खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर साफ जवाब देने से बचते हुए संकेतों भरा बयान दिया. उन्होंने कहा कि काशी के लोग शुभ और अशुभ समय का अच्छा ज्ञान रखते हैं और वह भी वही फैसला करेंगे जो उनके लिए शुभ होगा. वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा चुनाव में वह किस सीट से मैदान में उतरेंगे, तो अखिलेश यादव ने कहा, "काशी के लोग बड़े धार्मिक हैं. शुभ समय क्या है, खराब समय क्या है, उन चीजों का बहुत ज्ञान रखते हैं. हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं, इसलिए वही काम करेंगे जो शुभ होगा हमारे लिए."
 

संबंधित वीडियो