लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए खुले डिबेट (Open Debate) के चैलेंज पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर विदेशी ताकतों के समर्थन से सरकार चलाने का आरोप लगाने और किसी भी मंच पर बहस की चुनौती देने के बाद, अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि जो पार्टी खुद वेंटिलेटर पर चल रही है, वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्या मुकाबला करेगी। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को चुनौती देने के लिए प्रधानमंत्री की भी जरूरत नहीं है, बल्कि बीजेपी का युवा मोर्चा अध्यक्ष ही उन्हें पटखनी देने के लिए काफी है। #AmitShah #RahulGandhi #BJPvsCongress #PoliticalDebate #BreakingNews $MetaTags$1#TV Clips2#Mic ON Hai3#Sucherita Kukreti4#Rahul Kumar$MetaTags$