Mic On Hai: क्या ट्रम्प की ताकत पर लगेगा ब्रेक? अमेरिकी चुनाव से दुनिया में हलचल! अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव (US Midterm Elections) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के लिए एक बड़े राजनीतिक जनमत संग्रह (Referendum) के रूप में देखे जा रहे हैं। यदि इन चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (संसद के निचले सदन) में बहुमत हासिल कर लेती है, तो ट्रम्प के एकतरफा फैसलों, आर्थिक नीतियों और बजट पर बड़ा ब्रेक लग सकता है। हालांकि, राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकारी आदेशों (Executive Orders) और वीटो पावर पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन बिना किसी रुकावट के मनमर्जी चलाने का उनका दौर खत्म हो जाएगा। #USMidterms #DonaldTrump #USPolitics #TrumpPower #BreakingNews $MetaTags$1#TV Clips2#Mic ON Hai3#Sucherita Kukreti4#Rahul Kumar$MetaTags$