SIR वोटर लिस्ट विवाद पर बीजेपी प्रवक्ता का विपक्ष पर तगड़ा पलटवार!

  • 13:21
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

Sawaal India Ka: SIR वोटर लिस्ट विवाद पर बीजेपी प्रवक्ता का विपक्ष पर तगड़ा पलटवार! देश भर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर छिड़े महा-घमासान के बीच बीजेपी प्रवक्ता ने विपक्ष (सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी) के आरोपों की धज्जियां उड़ा दी हैं। विपक्षी नेताओं द्वारा '13 करोड़ वोट चोरी' के दावों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने आंकड़ों के साथ बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा— "हटाए गए 13 करोड़ नामों में 2 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है और बाकी डुप्लीकेट या शिफ्टेड हैं। अब क्या विपक्ष यह चाहता है कि मृत लोग आकर वोट डालें?" बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि फर्जी और बोगस वोटिंग का जरिया बंद होने से विपक्ष बौखला गया है। #BJPvsOpposition #VoterListRow #SIRControversy #UPPolitics #BreakingNews $MetaTags$1#TV Clips2#Sawaal India Ka3#Sucherita Kukreti4#Rahul Kumar$MetaTags$

संबंधित वीडियो