कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला भड़के, बोले- पुलिस उन्हीं के पास, वही दे रहे हैं थ्रेट

  • 2:55
  • प्रकाशित: सितम्बर 03, 2026

कश्मीरी पंडितों को मिल रही धमकियों पर सियासत तेज हो गई है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने धमकियों के पीछे साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ये धमकियां जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने से रोकने के लिए दी जा रही हैं. फारूक ने सवाल उठाया कि यहां सिर्फ कश्मीरी पंडित ही नहीं रह रहे, बाहर से आए हिंदू अफसर, डीजी, एसपी, डीसी भी हैं, उन्हें धमकी क्यों नहीं आ रही? उन्होंने कहा कि जिनके पास पुलिस है, उपराज्यपाल ही इसका जवाब दें, और आरोप लगाया कि धमकी देने वाले यही लोग हैं. उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया है. वरिष्ठ बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने कहा कि धमकियों को स्टेटहुड से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है. कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा राजनीतिक सौदेबाजी का विषय नहीं हो सकती. फारूक अब्दुल्ला जैसे अनुभवी नेता से ऐसी बयानबाजी की उम्मीद नहीं है.