Amit Shah Bengal observer: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बंगाल के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह‑पर्यवेक्षक बनाया गया है. अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जहां नए नेता का चुनाव किया जाएगा. यही नेता पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनेगा. 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होना है, उससे पहले नेतृत्व को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे बताए जा रहे हैं. उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज कर ममता बनर्जी को शिकस्त दी है.
अब निगाहें बीजेपी विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं. क्या बंगाल को नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. पूरी अपडेट जानने के लिए वीडियो देखें.