Bengal CM के नाम पर आज होगा अंतिम फैसला, Amit Shah की मौजूदगी में कोलकाता में विधायक दल की बैठक

West Bengal CM Meeting: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भारी बहुमत से जीतने के बाद अब मुख्यमंत्री के चयन को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। पार्टी की इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) करेंगे। इसके लिए अमित शाह आज कोलकाता पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी 9 मई को राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सकती है। यह तारीख रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के आसपास होने के कारण सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी इस समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। 

संबंधित वीडियो