उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस समय भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ बिजली संकट की चपेट में है। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं के कारण जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शहर के विभिन्न इलाकों जैसे तेलीबाग, मवैया, इंदिरा नगर और उतरेटिया में रात-रात भर बिजली गुल रहने से नाराज लोगों ने कई पावर हाउसों का घेराव किया, जिससे बिजली कर्मचारियों और जनता के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। इसी गंभीर स्थिति और कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए शासन स्तर पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें एक बेहद सख्त और बड़ा फैसला लिया गया है।