यूपी में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनावों को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए कठिन चुनौती माना जा रहा है. योगी आदित्यनाथ इस समय अपनी पार्टी में ही असंतोष का सामना कर रहे हैं, जिसे दूर करने की कोशिश में दिल्ली का शीर्ष नेतृत्व जुटा हुआ है. यूपी बीजेपी में जारी असंतोष को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है.