समाजवादी पार्टी में चल रही अंतरकलह के बीच पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में पार्टी के नेताओं की बैठक ली. बैठक के दौरान मुलायम सिंह के कहने पर शिवपाल और अखिलेश यादव गले मिले. इधर पार्टी कार्यालय के बाहर दोनों के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे.