चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. सूरजभान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. एक व्यक्ति एक पद के तहत चिराग पासवान को हटा दिया गया है. 20 जून से पहले पशुपति कुमार पारस, जोकि चिराग पासवान के चाचा हैं. वो लोक जनशक्ति पार्टी के नए अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे. इस नए घटनाक्रम को लेकर चिराग पासवान के समर्थकों ने आज पटना एलजेपी दफ्तर में हंगामा किया, तोड़फोड़ की. इस बीच चिराग पासवान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बागी सांसदों को सस्पेंड कर दिया है.