कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से देश में नई चिंता पैदा हो गई है. डेल्टा प्लेस वेरिएंट के देश में अब तक 48 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस के इस वेरिएंट की वजह से मध्य प्रदेश में दो और महाराष्ट्र में एक मरीज ने अपनी जान गंवाई है. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले महाराष्ट्र में हैं.