विज्ञापन

नशे में धुत था स्कॉर्पियो चालक, राहगीरों को रातभर रौंदता रहा, चपेट में आए 1 मासूम समेत 2 की मौत और 20 घायल

Killer Scorpio: मामला कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के पूराकला मार्ग का है, जहां बुधवार रात एक काली स्कॉर्पियो कार सड़क पर राहगीरों को गाजर मूली की तरह रौंदती रही. क्षतिग्रस्त होकर जब स्कॉर्पियो कार बंद हो गई तब उसका तांडव रूका. हादसे में एक मासूम समेत 2 की मौत हुई है, जबकि घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को झांसी रेफर किया गया है.

नशे में धुत था स्कॉर्पियो चालक, राहगीरों को रातभर रौंदता रहा, चपेट में आए 1 मासूम समेत 2 की मौत और 20 घायल
DRUNKEN DRIVER OF BLACK SCORPIO MOWING DOWN PEDESTRIANS

Horror Road Accident: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बुधवार देर रात एक काली स्कॉर्पियो कार राहगीरों के लिए काल बन गई. राहगीरों को रातभर  रौंदती रही काली स्कॉर्पियो के काले कारनामे से हुए हादसे में 5 माह की मासूम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल रेफर कर किया गया है.

मामला कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के पूराकला मार्ग का है, जहां बुधवार रात एक काली स्कॉर्पियो कार सड़क पर राहगीरों को गाजर मूली की तरह रौंदती रही. क्षतिग्रस्त होकर जब स्कॉर्पियो कार बंद हो गई तब उसका तांडव रूका. हादसे में एक मासूम समेत 2 की मौत हुई है, जबकि घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को झांसी रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ें-मर्डर को एक्सीडेंट में बदला, पर्दाफाश हुआ बड़ा षडयंत्र, दमोह बीजेपी नेता की निर्मम हत्या का पूरा कच्चा-चिट्ठा!

काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने सड़क पर कईयों को रौंदा

प्रत्यक्षदर्शी सरमन बाल्मीक ने बताया कि कोतवाली तालबेहट के पूराकला से झांसी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने कई लोगों को रौंद दिया,जिसमें कई लोग घायल हुए है, जिन्हें सरकारी अस्पताल में लाया गया है, जिसमें एक पांच माह की मासूम बच्ची नैंसी और 45 वर्षीय उसके दादा रघुबर की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे में घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को झांसी मेडिकल रेफर किया गया है.

 नशेड़ी चालक के विरुद्ध गंभीर धारा में दर्ज किया गया केस

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद तुरंत एसडीएम खुद निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे, जहां शराब के नशे स्कॉर्पियो चालक ने कई लोगों को कुचलकर मार दिया था. हादसे में एक मासूम बच्ची सहित दो लोगों की मौत और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फरार कार चालक को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो कब्जे में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-गोली चली, लेकिन लगी नहीं, फिर भी हो गई पूर्व सरपंच के भाई की मौत, गुत्थी सुलझाने में छूटे पुलिस के पसीने

नशे धुत होकर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चला रहे चालक की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे राहगीरों और बाइक सवारों को रौंदते हुए बढ़ रही थी. कई बाइक से टकराने से स्कॉर्पियो भी पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गई, उसका टायर बस्ट हो गया. इस बीच चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे दबोच लिया गया.

पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई काल बन लोगों को रौंदती स्कॉर्पियो कार

रिपोर्ट के मुताबिक  स्कॉर्पियो कार चालक नशे की आगोश  में था, इसलिए उसकी कार अनिंयत्रित थी और उसकी रफ्तार तेज थी. अनियंत्रित हुई उसकी कार सड़क किनारे जो भी मिला उसके ऊपर चढ़ाती चली गई. हादसे में कई बाइक सवार घायल हुए हैं. सड़क पर काल बनकर लोगों कोर रौंदती स्कॉर्पियो कार भी हादसे में पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें-'मुस्लिम बन जाओ, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा', शादीशुदा महिला की खौफनाक आपबीती!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com