विज्ञापन

Best Hill Stations Near Delhi: दिल्ली से 6-7 घंटे की ड्राइव पर ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कपल्स छुट्टियों में बनाएं सुकून भरी ट्रिप

Hill Stations Near Delhi: बच्चों की छुट्टियों में दिल्ली से 5-8 घंटे की ड्राइव पर चकराता, चायल, पंगोट, माशोबरा, लैंसडाउन और परवाणु घूमने का प्लान बनाएं. यहां भीड़ कम, मौसम सुहाना और नजारे शानदार हैं.

Best Hill Stations Near Delhi: दिल्ली से 6-7 घंटे की ड्राइव पर ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कपल्स छुट्टियों में बनाएं सुकून भरी ट्रिप
दिल्ली से करीब 5 से 8 घंटे की दूरी पर बसे ये पहाड़ी ठिकाने
ndtv

वीकेंड शुरू होते ही लोगों के मन में सुकून, आराम और घूमने-फिरने के प्लान बनने लगते हैं. हर कोई सोचता है कि परिवार में मम्मी-पापा, पत्नी और बच्चों के साथ दो से तीन भार कहीं घूमकर आया जा सके. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और शिमला, मसूरी या नैनीताल की भीड़ से थोड़ा अलग कुछ देखना चाहते हैं, तो इन हिल स्टेशनों का रुख कर सकते हैं. दिल्ली से करीब 5 से 8 घंटे की दूरी पर बसे ये पहाड़ी ठिकाने परिवार के साथ सुकून भरी छुट्टियों के लिए अच्छे विकल्प हैं.

ट्रैकिंग के बेस्ट जगह है लैंसडाउन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से करीब 6 घंटे की ड्राइव पर लैंसडाउन पहुंच सकते हैं. बोटिंग, कैंपिंग और ट्रैकिंग के साथ यहां पहाड़ों के बीच बने रिजॉर्ट में आराम करने का भी मौका मिलता है. यह जगह कपल्स के लिए सबसे अच्छा विकल्प है. आप उनके साथ यहां आ सकते हैं.

दिल्ली से 5 घंटे दूर है परवाणु

दिल्ली से करीब 5 घंटे दूर परवाणु बच्चों को नेचर के करीब ले जाने के लिए अच्छा विकल्प है. यहां फलदार पेड़ों, जैम और जूस जैसी स्थानीय चीजों का अनुभव भी किया जा सकता है. अगर आप अपने बच्चों के साथ यहां आते हैं तो उनको काफी अच्छा लगेगा.

यह भी पढ़ें: Khajjiar Travel: शहर के शोर से दूरी बना... पहाड़ों में क्यों बस रहा लोगों का मन, जंगलों में ढूंढ रहे सुकून

देवदार और चीड़ के पेड़ों के बीच पहाड़ी के नजारे

हिमाचल का चायल दिल्ली से करीब 335 किमी दूर है. अगर आपका मकसद सिर्फ भीड़ से दूर शांति में समय बिताना है, तो यह जगह पसंद आएगी. देवदार और चीड़ के पेड़ों के बीच पहाड़ी नजारे मन मोह लेते हैं.

चकराता में मिलेंगे झरने और शांत माहौल

देहरादून जिले का चकराता दिल्ली से करीब 321 किमी दूर है. पहाड़, झरने (टाइगर फॉल) और शांत माहौल इसे वीकेंड ट्रिप के लिए खास बनाते हैं. परिवार के साथ यहां नेचर के बीच अच्छा वक्त बिताया जा सकता है.

माशोबरा में मिलेगी शांत खूबसूरत पहाड़ी 

शिमला के पास माशोबरा एक शांत और खूबसूरत पहाड़ी इलाका है. पाइन, ओक और देवदार के जंगलों के बीच यहां एक-दो दिन आराम से बिताए जा सकते हैं.

बच्चों के घूमने का पंगोट बढ़िया विकल्प

बच्चों के साथ घूमने वालों के लिए पंगोट बढ़िया विकल्प है. यहां किलबरी बर्ड सेंचुरी में कई तरह के पक्षी देखे जा सकते हैं. दिल्ली से करीब 317 किमी दूर यह जगह कैंपिंग और नेचर लवर्स के लिए भी अच्छी है.

यह भी पढ़ें: पहाड़, हरियाली और सुकून... स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दिल्ली वालों के लिए ये 5 बेस्ट डेस्टिनेशन जीत लेंगे दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hill Stations, Hill Stations Beyond Shimla, Hill Stations Festive Season, Chakrata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com