विज्ञापन

Adi kailash Yatra Date: मई की इस तारीख से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, तैयारी में जुटा प्रशासन

Adi kailash Yatra: यात्रा की तारीख को लेकर एसडीएम आशीष जोशी ने कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर एक मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू की जाएगी. प्रशासन यात्रा को लेकर पूरी तरह तैयार है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. (नीरज मेहता की रिपोर्ट)

Adi kailash Yatra Date: मई की इस तारीख से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, तैयारी में जुटा प्रशासन
मई की इस तारीख से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, तैयारी में जुटा प्रशासन
Neeraj Mehta

Adi kailash Yatra Date 2026: उत्तराखंड (Uttrakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के धारचूला में आगामी आदि कैलाश यात्रा (Adi Kailash Yatra) को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस संबंध में एसडीएम आशीष जोशी (Ashish Joshi) ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, व्यवसायियों, टैक्सी यूनियन और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक कर यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए.

बैठक के दौरान एसडीएम आशीष जोशी ने ग्राम गुंजी में पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण कंपनी सारथी को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. वहीं, पेयजल निगम को पंपिंग योजना को जल्द सुचारू करने और बीआरओ को यात्रा व मानसून काल के दौरान संवेदनशील मार्गों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए.

एक मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू की जाएगी

वहीं. यात्रा की तारीख को लेकर एसडीएम आशीष जोशी ने कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर एक मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू की जाएगी. प्रशासन यात्रा को लेकर पूरी तरह तैयार है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.

आधार कार्ड के आधार पर हो यात्रा की अनुमति

व्यावसायिक टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड के आधार पर यात्रा की अनुमति देने की मांग रखी, जिस पर एसडीएम ने सहमति जताई. साथ ही ओल्ड लिपूपास से बड़े कैलाश के दर्शन की अनुमति की मांग पर उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही गई.

यात्रियों के सुविधा के लिए दिए गए ये निर्देश

बैठक में यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, परिवहन और सुरक्षा मानकों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की अपील

एसडीएम ने होमस्टे संचालकों और टूर ऑपरेटरों से साफ-सफाई, बेहतर सुविधाएं और यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की अपील की. साथ ही गैस संकट को देखते हुए सिलेंडर का सीमित उपयोग कर वैकल्पिक संसाधनों को अपनाने की भी सलाह दी.

फर्जीवाड़ा पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पिछले वर्ष फर्जी इनर लाइन परमिट के मामलों को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने सभी सीएससी सेंटर संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Adi Kailash Yatra: बिना ILP के आदि कैलाश पहुंचे यात्री, ये तो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है  

प्रशासन की इन तैयारियों से उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार आदि कैलाश यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न होगी. बैठक में तहसीलदार दमन शेखर राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड के गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटना, दो जवान हुए लहूलुहान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com