विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2017

यूपी सरकार अगले 5 साल में 70 लाख लोगों को नौकरी देगी: योगी

योगी ने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कृषि, डेयरी, लघु उद्योग, औद्योगिक विकास आदि सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ प्रयास करने की आवश्यकता है.

यूपी सरकार अगले 5 साल में 70 लाख लोगों को नौकरी देगी: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो).
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
  • अगले पांच साल में लक्ष्य पूरा करेगी यूपी सरकार
  • 70 लाख लोगों अलग-अलग क्षेत्रों में देगी नौकरी
लखनऊ: यूपी सरकार अगले 5 साल में 70 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य लेकर चल रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृतीय विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं. आगामी 5 वर्षों में प्रदेश सरकार का 70 लाख व्यक्तियों को रोजगार देने का लक्ष्य है.' 

उन्होंने कहा, 'इनमें से 10 लाख लोगों को रोजगार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के माध्यम से दिया जाना है.' योगी ने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कृषि, डेयरी, लघु उद्योग, औद्योगिक विकास आदि सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ प्रयास करने की आवश्यकता है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Luckhnow, Yogi Adityanath, Jobs, Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com