विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2017

योगी के सीएम बनने के बाद हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ने की होड़, हर दिन आ रहे करीब 5000 आवेदन

योगी के सीएम बनने के बाद हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ने की होड़, हर दिन आ रहे करीब 5000 आवेदन
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (फाइल फोटो)
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका संगठन काफी प्रसिद्ध हो रहा है. बड़ी संख्या में लोग हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य बनना चाहते हैं. संगठन को नए लोगों को सदस्य बनाने के लिए कई नए नियम भी बनाने पड़े हैं. हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने की चाहत रखने वालों में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है. कथित तौर पर प्रत्येक दिन लगभग पांच हजार लोग वाहिनी से जुड़ने के लिए आवेदन कर रहे हैं.

गौरतलब है कि हिंदुत्ववादी संगठन हिंदू युवा वाहिनी को योगी आदित्यनाथ ने साल 2002 में बनाया था. हिंदू युवा वाहिनी के गोरखपुर मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, हर दिन हजारों की संख्या में आवेदन आ रहे हैं. संगठन के मुताबिक करीब पांच हजार लोग हर दिन सदस्य बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं. जबकि इससे पहले हर महीने मात्र 500 से 1000 आवेदन ही आया करते थे.

संगठन के राज्य प्रभारी पी.के. माल ने कहा, "वाहिनी का सदस्य बनने के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं. बड़ी संख्या में लोग संगठन में शामिल होकर इसकी छवि भी खराब कर सकते हैं. सदस्य बनाने से पहले आवेदक की पृष्ठभूमि भी जांची जाएगी. किसी राजनैतिक पार्टी से उसके झुकाव के बारे में जानकारी लेनी होगी. इसके बाद एक साल तक संगठन की जांच समिति के नियमों से गुजरना होगा."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindu Yuva Vahini, Yogi Adityanath, UP Chief Minister, Enrolment Of Members
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com