विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ IIM लखनऊ के लीडरशिप सेशन में लिया भाग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि राज्य के सर्वांगीण विकास में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक सिद्ध हो सकते हैं

योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ IIM लखनऊ के लीडरशिप सेशन में लिया भाग
  • सुबह 9 से 6 बजे तक चला सत्र
  • प्रबंधन के गुर सीख रहे मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी
  • कुल 70 मंत्री अधिकारी ले रहे हैं भाग
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरे रविवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों व सेक्रेटरी रैंक के आईएएस अधिकारियों के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में नेतृत्व विकास के एक दिवसीय सत्र में भाग ले रहे हैं. तीन भाग वाले कार्यक्रम का यह दूसरा भाग है, जिसमें मंत्री व नौकरशाह, प्रबंधन कौशल सीखने के लिए भाग ले रहे हैं. सूचना विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सत्र में 70 मंत्री व अधिकारी भाग ले रहे हैं, जो सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा. 

 सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ IIM में समझीं सुशासन और प्रबंधन की बारीकियां

अधिकारी ने कहा, "रविवार के कोर्स में नीति निर्माण की प्रक्रिया पर सत्र, मैपिंग व हितधारकों की अपेक्षाएं, नीति क्रियान्वयन, परियोजना प्रबंधन व संगठन, जवाबदेही तय करना व परियोजना निगरानी व नियंत्रण प्रणाली शामिल है." बीते सप्ताह का सत्र सुशासन, वित्तीय प्रबंधन, प्रशासन व अन्य बिंदुओं पर केंद्रित था.

नीति आयोग की बैठक में बोले CM योगी, ‘हमारी सरकार सबके लिए काम कर रही है'

सीएम योगी ने इससे पहले सोमवर को IIM में आयोजित लीडरशिप डेवलपमेन्ट ‘मंथन-1' कार्यक्रम में बताया था कि IIM के सहयोग से मंथन कार्यक्रम के तीन विशेष सत्रों का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक सिद्ध हो सकते हैं. उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार राज्य को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही है. इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार सुशासन, प्रबंधन, नेतृत्व कौशल व जनभागीदारी को बेहतर ढंग से जानने के लिए IIM संस्थान से सहयोग प्राप्त कर रही है. पहली बार किसी राज्य सरकार ने देश में अपने राजनीतिक नेतृत्व की दक्षता के लिए देश के श्रेष्ठ प्रबन्धन संस्थान से प्रशिक्षण लेने का फैसला किया है.

VIDEO: यूपी के मंत्रियों को IIM लखनऊ देगा ट्रेनिंग

  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, IIM Lucknow, Leadership Sessio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com