किसानों की कर्जमाफी भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में प्रमुख मुद्दा था. (सीएम योगी आदित्यनाथ का फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को राज्य के दो करोड़ से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का फसली कर्ज माफ करने का महत्वपूर्ण फैसला किया. सरकार के फैसले के तहत किसानों द्वारा किसी भी बैंक से लिया गया फसली कर्ज माफ किया गया है. इस फैसले से प्रदेश के राजकोष पर 36,359 करोड़ रुपये का बोझ आएगा.
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में राज्य के किसानों के हित में ये बड़ा फैसला किया गया, जो विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में प्रमुख मुद्दा था.
-लघु एवं सीमांत किसानों के विषय में जो महत्वपूर्ण निर्णय कैबिनेट ने किया है, वह फसली ऋण से संबंधित है.
-उत्तर प्रदेश में लगभग दो करोड़ 30 लाख किसान हैं, जिनमें से 92.5 प्रतिशत यानी 2.15 करोड लघु एवं सीमांत किसान हैं.
-दो करोड़ 15 लाख किसानों का फसल के लिए लिया गया एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है.
-सरकार ने किसानों का 30,729 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है.
-सात लाख किसानों का 5,630 करोड़ रुपये का एनपीए माफ किया गया है.
-कुल मिलाकर सरकार ने किसानों का 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है.
-किसानों की कर्ज माफी के फैसले को अमल में लाने के लिए 'किसान राहत बांड' जारी किए जाएंगे.
-सभी किसानों के खातों में फौरन भुगतान किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Uttar Pradesh (UP), Yogi Adityanath, Yogi Adityanath Cabinet, Debt Waiver Of Farmers, Small And Marginal Farmers, Farmers Loan