विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2017

कपड़ों के कारण मेरे बारे में भ्रांतियां फैलाई गईं लेकिन मैं सभी वर्गों का दिल जीत लूंगा : योगी आदित्यनाथ

कपड़ों के कारण मेरे बारे में भ्रांतियां फैलाई गईं लेकिन मैं सभी वर्गों का दिल जीत लूंगा : योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके केसरिया कपड़ों के कारण उनके बारे में 'भ्रांतियां' फैलाई गई हैं
  • 'हम खुशी और समृद्धि की नई भाषा गढ़ेंगे'
  • 'राष्ट्र की सुरक्षा मेरी सरकार का मुख्य धर्म होगा'
  • 'यूपी में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे, गुंडाराज से मुक्ति दिलाएंगे'
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी और समृद्धि की नई परिभाषा गढ़कर 'सभी वर्गों' का दिल जीतने का वादा करते हुए कहा है कि उनके केसरिया कपड़ों के कारण उनके बारे में 'भ्रांतियां' फैलाई गई हैं. आदित्यनाथ ने आरएसएस से जुड़े साप्ताहिक 'ऑर्गनाइजर' को दिए साक्षात्कार में कहा कि जो धर्मनिरपेक्षता और तुष्टिकरण के नाम पर भारत की परंपरा और संस्कृति का अपमान कर रहे थे, वे उनके पद संभालने के बाद डरा हुआ महसूस कर रहे हैं.

हिन्दुत्ववादी माने जाने वाले 44-वर्षीय आदित्यनाथ ने कहा, 'हम अपनी कार्यशैली के साथ सभी वर्गों के लोगों के दिल जीतेंगे. हम खुशी और समृद्धि की नई भाषा गढ़ेंगे.' उन्होंने कहा कि उनके लिए सत्ता मनोरंजन नहीं है.

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम सत्ता और प्रतिष्ठित पद संभालने के लिए राजनीति में नहीं हैं.' आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि 'राष्ट्र' की सुरक्षा उनकी सरकार का मुख्य 'धर्म' होगा.

उन्होंने कहा, यह मानवता का मुख्य बिन्दु है. उत्तर प्रदेश में हम भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे और समाज को गुंडाराज से मुक्त कराएंगे.' योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के लोगों को बाहर जाने से रोकने के लिए एक नई औद्योगिक नीति अपनाई जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी औद्योगिक इकाई में 90 प्रतिशत श्रमिक उत्तर प्रदेश के ही होंगे.

गन्ना किसानों के बकाये पैसे के भुगतान के लिए 14 दिन में मंजूरी देने का वादा करते हुए आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अगले छह महीनों में राज्य में पांच छह नई शुगर मिल खोली जाएंगी.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, UP CM, Saffron-clad, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com