'समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना' का नाम बदलकर 'मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना' किया गया..
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार के समय की एक और योजना से 'समाजवादी' शब्द हटाकर उसका नाम आज बदल दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 'समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना' का नाम बदलकर 'मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना' कर दिया गया.
राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'इस योजना के तहत भूमिहीन किसान, रेहडी और पटरी वाले, खोमचा लगाने वाले तथा गरीबों को लाभ होगा. शर्मा ने बताया कि एक अन्य फैसले में राज्य मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के 16 नगर निगमों के तहत आने वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से 'एलईडी स्ट्रीट लाइट' लगाना तय किया.
पढ़ें: मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने पर बवाल, योगी आदित्यनाथ सरकार ने बताई यह वजह
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक कंपनी (ईईएसएल) के साथ समझौता किया गया है. इस फैसले से 50 प्रतिशत उर्जा बचत होगी. शर्मा ने बताया कि उक्त में से कई नगर निगम ऐसे हैं, जिनमें शत प्रतिशत 'लाइटिंग' नहीं है . इस फैसले से ऐसे नगर निगमों को फायदा होगा.
VIDEO : बिल्डरों को योगी आदित्यनाथ का अल्टीमेटम
सवालों के जवाब में मंत्री ने बताया कि पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. पुरानी लाइटों की उपयोगिता रहेगी और उन्हें आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं