विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2018

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद CM योगी सख्त, जेल सिस्टम को सुधारने के लिए उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की मौजूदा कारागार प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश के पूर्व पुलिस प्रमुख सुलखान सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनायी है.

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद CM योगी सख्त, जेल सिस्टम को सुधारने के लिए उठाया यह कदम
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
  • मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद CM योगी सख्त
  • जेल सिस्टम को सुधारने के लिए उठाया कदम
  • कारागार प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की मौजूदा कारागार प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश के पूर्व पुलिस प्रमुख सुलखान सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनायी है. प्रधान सचिव (गृह) अरविन्द कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारागारों की मौजूदा प्रणाली को दुरुस्त करने और उसमें सुधार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति दो महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. उन्होंने कहा कि समिति का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह करेंगे. अन्य दो सदस्यों में पूर्व अवर डीजी (कारागार) हरिशंकर और अवर महानिरीक्षक (कारागार) शरद शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल में आतंक का पर्याय रहे डॉन मुन्ना बजरंगी की उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि बीते दिनों बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई थी. कभी वह मुख्तार अंसारी का करीबी था. कभी पूर्वांचल में खौफ और गैंगवार का सबसे बड़ा पर्याय रहा मुन्ना बजरंगी बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल में बंद और उस पर दर्जनों मुकदमे हत्या, लूट के दर्ज थे. कुछ दिन पहले ही मुन्ना की पत्नी ने एसटीएफ पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी कि उनके पति की जान को खतरा है. 

VIDEO: रणनीति इंट्रो: जेल में भी अपराधी बेलगाम?
मुन्ना उस समय झांसी जेल में बंद था. प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने कहा, "मेरे पति की जान को खतरा है. यूपी एसटीएफ और पुलिस उनका एनकाउंटर करने की फिराक में हैं. झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com