विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2018

योगी आदित्यनाथ का हमला : राहुल गांधी 'बेचारे' हैं, उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है

मुख्यमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिये, क्योंकि हर कोई जानता है कि चोर कौन है.''

योगी आदित्यनाथ का हमला : राहुल गांधी 'बेचारे' हैं, उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है
सीएम योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो )
लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'बेचारा' करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को तथ्यों की जानकारी नहीं है और वह केवल दी गयी स्क्रिप्ट को ही पढ़ते हैं  गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में आदित्यनाथ ने कहा कि ''राहुल गांधी बेचारे हैं क्योंकि उन्हें तथ्यों की जानकारी नही है, वह केवल उन्हें दी गयी स्क्रिप्ट को ही पढ़ देते हैं. आजादी के 70 साल में राहुल और उनके परिवार के लोग ही सत्ता में रहे हैं. सरकार के विकास कार्यक्रमों की पहुंच आम जनता तक नही पहुंची. अगर गरीब जरूरतमंद लोगों को इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी होती तो वह इसके लाभ से वंचित नहीं रह पाते.''

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान बत्ती हुई गुल, फिर....

मुख्यमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिये, क्योंकि हर कोई जानता है कि चोर कौन है.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुये योगी ने कहा कि ''प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता संभालते ही लोगों को मकान, शौचालय और गैस कनेक्शन मिलने लगे. पूर्व सरकार में जिन लोगों को मकान नहीं मिले उसके लिये राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी और उनके परिवार के लोग जिम्मेदार हैं.''

यूपी में सहायक शिक्षक भर्ती में भी विवाद​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Aditiyanath Attacks Over Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com