सरकारी सर्कुलर के बाद करीब 100 स्कूलों को रंगा भगवा...
लखनऊ:
यूपी में भगवा पहनने वाले योगी आदित्यनाथ सीएम क्या बने कि उनको खुश करने के लिए अफसर सब कुछ भगवा रंग में रंग रहे है. पीलीभीत ज़िले में करीब 100 प्राथमिक स्कूलों पर भगवा पेंट करवा दिया गया है. ये आदेश बाकायदा एक सरकारी सर्कुलर जारी कर किया गया. इस पर विवाद होने पर अब स्कूल को दुबारा सर्व शिक्षा अभियान के सफेद रंग से पोता जाएगा.
गुजरात में राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- उनकी मंदिर यात्रा महज दिखावा
हालांकि यूपी में प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने कोई संन्यास नहीं लिया है लेकिन उनके स्कूल भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं. इसके लिए बाकायदा सरकारी आदेश जारी हुआ है. पीलीभीत के बरखेड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने 30 अगस्त को हर गांव के ग्राम विकास अधिकारी को खत लिख कर कहा है कि 28 अगस्त को पीलीभीत के सीडीओ ने मीटिंग में डार्क ऑरेंज यानी गहरे नारंगी रंग में स्कूलों को रंगने का आदेश दिया है. लेकिन अब सीडीओ इससे कन्नी काट रहे हैं.
सीडीओ का कहना है, 'ऐसा कोई आदेश-वादेश नहीं है और सर्व शिक्षा अभियान के तहत जो जिस रंग से पुताई होनी चाहिए उस रंग से बीएसए को आदेशित किया गया है, वो कराएं. जिन दो-चार स्कूलों की हम लोगों ने जांच की और पाया तो उनको कह कर आए हैं कि एक सप्ताह में कराएं.
VIDEO- यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत को बढ़ा-चढ़ाकर क्यों बताई गई?
भगवा रंग में रंगे जा रहे कुछ स्कूलों के प्रधानाचायों ने जब पेंट करने वालों से कहा कि यहां सर्व शिक्षा अभियान में स्कूल सफेद रंग से पेंट होते हैं और हरी पट्टी लगती है, लेकिन सुनी नहीं गई.
यूपी के सीएम संन्यासी हैं इसलिए वो भगवा रंग पहनते हैं लेकिन संन्यासी को खुश करने के लिए अफसर हर चीज भगवा कर रहे हैं. सीएम की कुर्सी, उनका माइक, कार्यक्रमों में उनके लिए सजाए जाने वाले फूल तो भगवा थे ही, अब सरकारी बसें भी भगवा हो गई हैं. सीएम का दफ्तर भी और कुछ मंत्रियों ने अपने दफ्तर भी भगवा पुतवा लिए हैं. आगे देखिए क्या क्या भगवा होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं