विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2018

वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, 2006 में हो चुका है विस्फोट

वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. हाथ से लिखे पत्र द्वारा मिली धमकी के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, 2006 में हो चुका है विस्फोट
वाराणसी का संकट मोचन मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वाराणसी: वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. हाथ से लिखे पत्र द्वारा मिली धमकी के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था बढ़ा दी गई है. धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. संकटमोचन मंदिर के मुख्य पुजारी महंत विशंभर नाथ मिश्रा ने बताया, "मुझे मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी है. पत्र भी पुलिस को दे दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है."

शराबी पुजारी ने दी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जान से मारने की धमकी, हिरासत में

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक आनंद कुलकर्णी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा, "सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है. मामले से जुड़ी हर चीज की जांच की जा रही है. हैंड राइटिंग विशेषज्ञ को भी बुलाया गया है."

एसएसपी कुलकर्णी ने बताया, "हो सकता है कि यह किसी को फंसाने के लिए भी किया गया हो क्योंकि पत्र लिखने वाले का नाम भी उस पर अंकित है. हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस जल्द ही मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है."

लश्कर-ए-तैयबा ने मथुरा, काशी विश्वनाथ मंदिर समेत यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को दी उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

ज्ञात हो कि संकटमोचन मंदिर में 2006 में भी बम बिस्फोट हुआ था जिसमें कई लोग मारे गए थे. 2010 में भी यहां पर धमाके की कोशिश की गई थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर मुस्तैद किया है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sankat Mochan Temple, Sankat Mochan Temple In Varanasi, Bomb Blast Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com