विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2018

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान बत्ती हुई गुल, फिर....

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला...

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान बत्ती हुई गुल, फिर....
लखनऊ में सीएम योगी के कार्यक्रम में बिजली गुल
  • लखनऊ में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे सीएम योगी.
  • भाषण के दौरान ही हो गई बत्ती गुल.
  • फिर कुछ देर बात आई बिजली.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जिस पर सहसा विश्वास भी नहीं किया जा सकता. दरअसल, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली चली गई, जिसकी वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ को कुछ देर तक अपना संबोधन रोकना पड़ा. 

दरअसल, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम में अचनाक बत्ती गुल हो गई. फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्त्रां एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मीटिंग में जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पोडियम के पास बोलने के लिए आए और अपना भाषण शुरू किया, तभी बिजली गुल हो गई और हॉल में अंधेरा छा गया. 

 
b6brb43मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाषण के दौरान

 
3hsp3nqgबिजली गुल होने के बाद योगी आदित्यनाथ

योगी ने संबोधन के दौरान लोगों को स्वागत ही किया था कि बिजली गुल हो गई. इसके बाद कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब बिजली सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई तो सीएम ने कारण पूछा. हालांकि, बाद में पता चला कि यूपी बिजली विभाग की जगह जेनेरेटर से पावर का इंतजाम किया गया था. 
VIDEO: यूपी में सहायक शिक्षक भर्ती में भी विवाद
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, Power Cut, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com