विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आया तो टांगों पर चला दी कैंची, किया जख्मी

आरोप है कि जींस कैंची से काटने की कोशिश में युवक के पैर भी बुरी तरह कट गए. हालांकि पिता का कहना है कि पैंट काटने के बाद उसके जांघों पर कैंची चला दी गई.

स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आया तो टांगों पर चला दी कैंची, किया जख्मी
उत्तर प्रदेश : कानपुर - स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आया तो टांगों पर चला दी कैंचीं
कानपुर: योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश से आई एक घटना स्कूल प्रशासनों के ऐसे दुखद सच को बयां करती है जो गाहे बगाहे सामने आते रहते हैं. यूपी के कानपुर में 11वीं क्लास के एक स्टूडेंट के साथ स्कूल प्रशासन द्वारा बेरहम हरकत करने का आरोप लगा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 11 वीं क्लास का तस्वीर में दिख रहा छात्र स्कूल में यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आया बल्कि जींस की पैंट पहन कर आया जिसके बाद उसे लहूलुहान कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक, न तो कोई माफी आई है और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया गया है.

प्रद्युम्न हत्याकांड : पिता का दावा, मंत्री ने कहा था CBI जांच की मांग मत करो

एएनआई के मुताबिक, आरोप है कि इस बात से नाराज स्कूल के स्टाफ ने सजा के तौर पर उसकी पहनी हुई जींस उसके पहने-पहने ही काट दी. जींस कैंची से काटने की कोशिश में युवक के पैर भी बुरी तरह कट गए. मामले की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है.

छात्रा का बलात्कार करने की कोशिश, स्कूल के टीचर के खिलाफ मामला दर्ज

पिता विनोद पाल का कहना है कि यदि स्कूल को बच्चे के स्कूल ड्रेस न पहनने पर आपत्ति थी ही तो वे उसे वापस भेज देते लेकिन इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पिता का कहना है, स्कूल मैनेजर ने यूनिफॉर्म पहन कर न आने के युवक के कारण को अनसुना कर दिया और यह बेहद दर्दनाक सजा दे डाली.

VIDEO- रेयान स्कूल हत्याकांड : कंडक्टर अशोक की जमानत का विरोध नहीं करेगी CBI


युवक के पिता का कहना है कि उन्होंने उनके बेटे की एक नहीं सुनी और पहले तो उसकी जींस काट दी और बाद में उसके पैरों पर 'कैंची चला दी'.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath, Student Leg Cut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com