विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

SP प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, जानें पूरा मामला...

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हंगामा मचाया. इसके बाद सदन में प्रशनकाल नहीं हो सका.

Also Read in
SP प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, जानें पूरा मामला...
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सुरक्षा को लेकर यूपी विधानसभा में हंगामा. (फाइल फोटो)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हंगामा मचाया. इसके बाद सदन में प्रशनकाल नहीं हो सका. सोमवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने अखिलेश की सुरक्षा के मुद्दे को उठाया, लेकिन जब विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने इस पर विचार करने से इंकार कर दिया तो सपा सदस्य सदन में हंगामा करने लगे और प्रश्न काल को बाधित करने लगे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी. जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो चौधरी ने अखिलेश की सुरक्षा का मुद्दा फिर उठाया.

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव ने BJP पर किया कटाक्ष, कहा- राजनीति के दलदल में...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान सदन में मौजूद रहे. विपक्ष के नेता को जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव को जेड प्लस सुरक्षा मिली है, जिसके तहत 182 सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं. जिसमें एक अपर पुलिस अधीक्षक स्तर का अधिकारी, एक पुलिस उपाधीक्षक स्तर का अधिकारी, छह इंस्पेक्टर, 16 सब इंस्पेक्टर के अलावा अन्य पुलिस कर्मी तैनात है. इसके अलावा कोबरा कमांडो जवान भी उनकी सुरक्षा में लगे हैं. उन्होंने कहा कि सामान्यत: जेड प्लस सुरक्षा में 56 सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन अखिलेश की सुरक्षा में 182 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- हमारे 'मुख्यमंत्री बाबा' जहां-जहां गए, वहां भारतीय जनता पार्टी हार गई

अखिलेश यादव ने हाल में दावा किया था कि उन्हें भाजपा के एक नेता की ओर से धमकी भरा फोन और मैसेज आया था. यादव शनिवार को कन्नौज जिले में सपा के महिला सम्मेलन में पहुंचे थे. जब वह सभा को संबोधित कर रहे थे तभी जनता के बीच से गोविन्द शुक्ला नाम के युवक ने अखिलेश से बेरोजगारी पर सवाल किया. इस पर अखिलेश ने उससे पूछा कि तुम किसके आदमी हो? भाजपा के तो नहीं हो? इतना कहने पर शुक्ला ने जय श्रीराम का नारा लगाया. तब सपा के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी. तब अखिलेश ने कहा था, 'एक भाजपा नेता ने मुझे फोन और मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी है. मेरी जान को खतरा है. धमकी का मैसेज मोबाइल में सेव है. एक-दो दिन में लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा.'

VIDEO: अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- हमारे 'मुख्यमंत्री बाबा' गए वहां BJP हार गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Assembly, Akhilesh Yadav Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com