विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी को एक और झटका, एमएलसी अशोक वाजयेपी ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में सपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है. विधान परिषद के सदस्य अशोक वाजपेयी ने सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया.

उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी को एक और झटका, एमएलसी अशोक वाजयेपी ने दिया इस्तीफा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव.(फाइल फोटो)
  • एमएलसी की सदस्यता छोड़ने वाले वाजपेयी सपा के चौथे नेता
  • सूत्रों के मुताबिक, अशोक वाजपेयी की भाजपा में जाने की तैयारी
  • इससे पहले तीनों एमएलसी सपा छोड़ भाजपा में हो चुके हैं शामिल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है. विधान परिषद के सदस्य अशोक वाजपेयी ने सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया. एमएलसी की सदस्यता छोड़ने वाले वाजपेयी सपा के चौथे नेता बन गए हैं. इससे पहले सरोजिनी अग्रवाल ने अचानक पार्टी और विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी थी. सूत्रों के मुताबिक, अशोक वाजपेयी की भाजपा में जाने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें : अब सपा की नई पौध तैयार हो रही, पार्टी और मजबूत होगी : अखिलेश यादव

इससे पहले सपा के नेता बुक्कल नबाव, यशवंत सिंह व सरोजिनी अग्रवाल विधान परिषद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे. इसके अलावा बसपा के जयवीर सिंह ने भी एमएलसी सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था. अशोक वाजपेयी का विधान परिषद में कार्यकाल 30 जनवरी, 2021 तक था.

VIDEO : उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने सपा-बसपा में सेंध लगाई 



'पार्टी में नेताजी की उपेक्षा हो रही थी'
अशोक वाजपेयी ने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से कहा कि सपा में नेता जी (पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव) की उपेक्षा हो रही थी. जिसने पार्टी को खड़ा किया, उसी की उपेक्षा हो रही है. इस कारण वह खासे आहत थे. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने नेताओं के भाजपा में जाने के सवाल पर कहा था कि जिनको जाना है तो जाएं, लेकिन बहाना न बनाएं. अगली बार उनकी सरकार बनेगी. सूत्र बताते हैं कि सपा के एमएलसी मधुकर जेतली व राम सकल गूर्जर भी इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com