विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2018

योगी आदित्यनाथ ने हिंदू संतों को कम से कम पांच गाय या बैल पालने की सलाह दी

योगी ने कहा- अयोध्या में कई लावारिस गाय हैं जो बदहाल स्थिति में हैं, हिंदू नेताओं को निश्चित रूप से इन जानवरों का संरक्षण करना चाहिए

योगी आदित्यनाथ ने हिंदू संतों को कम से कम पांच गाय या बैल पालने की सलाह दी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो).
  • कहा- बीजेपी के राज्य में सत्ता में आने के बाद अवैध बूचड़खाने बंद किए
  • कई गाय और बैल सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं
  • रामचंद्र परमहंस की 15वीं पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम
अयोध्या: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हिंदू संतों और महंतों से कहा है कि वे कम से कम पांच या दस गाय या बैल पालें.

राम मंदिर आंदोलन के नेता रामचंद्र परमहंस की 15वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में कई लावारिस गाय हैं जो बदहाल स्थिति में हैं. हिंदू नेताओं को निश्चित रूप से इन जानवरों का संरक्षण करना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा के राज्य में सत्ता में आने के बाद अवैध बूचड़खानों को बंद किया गया है. इसकी वजह से कई गाय और बैल सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं.’’    

VIDEO : बीजेपी के मुस्लिम नेताओं में हिंदू दिखने की होड़

योगी ने कहा, ‘‘इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने गौशाला बनाने के लिए रकम जारी की है लेकिन यह सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है. जनसहयोग आवश्यक है. इसलिए मैं अयोध्या के महंतों से अनुरोध करूंगा कि वे कम से कम पांच गायों या बैलों को पालने की जिम्मेदारी लें और उसका खर्च वहन करें.’’    
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com