विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

UP: किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाया गया गोंडा के डॉक्टर का बेटा, लड़की के रोल की भी आशंका

STF नोएडा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, किडनैपिंग में एक लड़की का भी रोल है. 3 से 4 लोग हिरासत में लिए गए हैं. कई जगह रेड की जा रही है.

UP: किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाया गया गोंडा के डॉक्टर का बेटा, लड़की के रोल की भी आशंका
नोएडा एसटीएफ की टीम ने डॉक्टर के बेटे को कराया रिहा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नोएडा:

उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) में डॉक्टर के बेटे की किडनैपिंग के मामले में यूपी पुलिस (UP Police) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. नोएडा STF की टीम ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से 21 साल के गौरव हलदर को छुड़ा लिया है. गौरव 19 जनवरी को गोंडा के एक कॉलेज से अचानक लापता हो गया था. वह डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है. अपहरणकर्ताओं ने गौरव को छोड़ने के एवज में उसके पिता से 70 लाख रुपये की डिमांड की थी. पुलिस को इस अपहरण में एक लड़की की भूमिका होने का शक है.

किडनैपर्स ने 22 जनवरी तक 70 लाख ना देने पर परिवार वालों को गौरव के हत्या की धमकी दी थी. इस हाई प्रोफाइल किडनैपिंग से पिछले 3 दिन से उत्तर प्रदेश पुलिस में हड़कंप मचा था. यूपी एसटीएफ की नोएडा टीम ने किडनैपर्स के चंगुल से गौरव को सकुशल छुड़वाया. 3-4 लोग हिरासत में लिए गए. 

शुरुआती जांच में पता चला है कि प्लान के तहत इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने गौरव से बातचीत शुरू की और दोस्ती बढ़ाई. बाद में उस लड़की ने गौरव को मिलने के लिए बुलाया था वहीं से गौरव को किडनैप कर लिया गया.

STF नोएडा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, किडनैपिंग में एक लड़की का भी रोल है. 3 से 4 लोग हिरासत में लिए गए हैं. आरोपियों की तलाश में कई जगह रेड की जा रही है.

वीडियो: मुंबई पुलिस ने 4 महीने के मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gonda, Gonda Kidnapping Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com