उत्तर प्रदेश के कौशांबी में उस वक्त एकाएक लोगों की भीड़ हाईवे पर उमड़ पड़ी जब उन्हें सड़क पर 500-500 के नोट उड़ते हुए दिखाई दिए. सबको लगा मानों कहीं से नोटों की बारिश हो रही है. नोटों को सड़क पर फैला देख लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर नोट लूटने में लग गए. बाद में बताया गया कि ये नोट एक व्यापारी से हुई लूट के बाद सड़क पर फैले पड़े हैं. पुलिस को जब घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि हाईवे पर बने ढाबा में एक व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार ये लूट उस समय हुई जब व्यापारी हाईवे के बगल में बने ढाबे पर कुछ खाने के लिए बस से उतर रहे थे. पुलिस के अनुसार जिस व्यापारी से लूट की गई है उनका नाम भावेश है. वो वाराणसी से दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस में सवार थे. जिस समय व्यापारी से लूटपाट हुई उस दौरान उनके पास करीब 10 लाख रुपये मौजूद थे. बस जैसे ही ढाबे पर रुकी तो बदमाश व्यापारी का बैग लेकर फरार हो गए.
सड़क पर गिरे चोरी के नोट, लोगों ने लूटे
— NDTV India (@ndtvindia) May 16, 2025
उत्तर प्रदेश: कौशांबी में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. कोखराज थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर बस रुकने के दौरान कुछ बदमाश एक व्यापारी का 20 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. भागते समय बैग हाईवे पर गिर गया, जिससे नोट सड़क पर बिखर गए.ये… pic.twitter.com/Lw1aSTBRay
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ढाबे से भागने के दौरान बदमाशों के बैग से कई नोट हाईवे पर गिर गए. राहगीरों को जैसे ही पता चला कि सड़क पर 500-500 रुपये के असली नोट बिखरे पड़े हैं तो वो उसे उठाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर हाईवे के बीचों बीच पहुंच गए. लोगों द्वारा नोट लूटने की कोशिश करने का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो दिख रहा है कि किस तरह से कई लोग सड़क पर बिखरे नोटों को चुनने के लिए यहां से वहां भागते फिर रहे हैं.
व्यापारी से लूटपाट की सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी. व्यापारी के अनुसार उसके एक बैग में 8 से 10 लाख रुपये थे.पुलिस का कहना है कि ये लूट की वारदात नहीं है. रुपये से भरा बैग गिरने की घटना हुई है, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये हाईवे पर बिखर गए थे.पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि आखिर ये लूटपाट की घटना थी या व्यापारी की लापरवाही से ये नोट हाईवे पर बिखरे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं