विज्ञापन

इटावा में हैवानियत: पिता ने 5 माह की फूल सी बच्ची को दीवार पर पटका, मौके पर ही तोड़ा दम

यूपी के इटावा के बिहारीपुरा में एक पिता ने शराब के नशे में अपनी 5 माह की बेटी की दीवार पर पटककर हत्या कर दी. पत्नी का आरोप है कि पति दूसरी महिला के चक्कर में उसे तलाक देना चाहता था. पुलिस ने मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

इटावा में हैवानियत: पिता ने 5 माह की फूल सी बच्ची को दीवार पर पटका, मौके पर ही तोड़ा दम
up etawah crime father kills infant daughter biharipura jaswantnagar

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवन्तनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. ग्राम बिहारीपुरा में रात एक शराबी पिता ने अपनी ही पांच माह की मासूम बेटी दिव्यांशी की दीवार पर पटककर बेरहमी से हत्या कर दी.

शराब के नशे में तांडव

वारदात की चश्मदीद और मृतका की मां प्रियंका (मोहिनी) ने बताया कि उसका पति नारायण सोमवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा और बिना किसी बड़ी बात के झगड़ा करने लगा. विवाद के दौरान हैवान बने नारायण ने प्रियंका की गोद से उसके दोनों बच्चों को झपट लिया. उसने 5 माह की दिव्यांशी को पूरी ताकत से पास की दीवार पर दे मारा. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मासूम ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने 3 साल के बेटे शिवांश को भी जमीन पर पटक दिया, जिससे वह चोटिल हो गया.

साक्ष्य मिटाने की कोशिश

प्रियंका का आरोप है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में है और इसी वजह से वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था. हत्या के बाद आरोपी पति और ससुराल वालों की क्रूरता यहीं नहीं थमी; वे पुलिस को सूचना देने के बजाय साक्ष्य मिटाने के लिए बच्ची के शव को लेकर घर से भाग निकले.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया. पुलिस ने बताया कि प्रियंका की पहली शादी 2020 में हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद परिजनों ने उसकी शादी देवर नारायण से करा दी थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं.

यह भी पढ़ें- पति की बेगुनाही के लिए टावर पर चढ़ी पत्नी, पुलिस जेल से लेकर आई तो नीचे उतरकर लग गई गले

लेखक के बारे में
img
Ashish srivastava
रिपोर्टर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Etawah Crime News, Jaswantnagar Murder Case, Alcoholic Father Murders Innocent Child, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com