खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में देश भर से आए हुए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मेजबान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि ये खिलाड़ी भारत की नई ऊर्जा का प्रतिबिंब हैं.
सीएम आदित्यनाथ ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल के तीसरे संस्करण की मेजबानी का जिम्मा दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में खेलो इंडिया खेलो का कार्यक्रम हो या फिट इंडिया मूवमेंट का, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता हो या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल का आयोजन, खेलों की गतिविधियां गांव-गांव तक पहुंची हैं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
उन्होंने कहा, "हर युवा और हर उम्र का व्यक्ति इन गतिविधियों के साथ जुड़कर गौरव की अनुभूति करता है. स्वस्थ रहकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में वह योगदान देता ही है, साथ ही एक समृद्ध भारत के आपके संकल्प के साथ जुड़ने का कार्य भी करता है."
उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश ने अपने खिलाड़ियों को प्रदेश शासन की सेवाओं में नियुक्ति के लिए दो प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी की है और बहुत जल्द ओलंपिक, एशियाड, राष्ट्रमंडल और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए हैं उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न सेवाओं में अवसर प्राप्त होने वाला है."
इस अवसर पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण व खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें :-
"UP खिलाड़ियों का संगम बन गया" : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन पर PM मोदी
विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदार और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है: CM योगी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं