उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस महासचिव के तौर पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के राजनीति में प्रवेश को लेकर तंज किया है. उन्होंने (CM Yogi) शुक्रवार को कहा कि 'जीरो प्लस जीरो इक्वल्स जीरो' होता है यानी अगर शून्य में शून्य को जोड़ा जाए तो शून्य ही होता है. सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि प्रियंका जी (Priyanka Gandhi) राजनीति में उतरी हों. इससे पहले भी वह 2014 और 2017 में पार्टी के लिए यूपी में काम कर चुकी हैं. लेकिन उसका कांग्रेस को कितना फायदा हुआ था यह सभी को पता है. इस बार भी परिणाम पहले जैसा ही रहने वाला है. उन्होंने कहा (CM Yogi) कि प्रियंका जी (Priyanka Gandhi) के राजनीति में आने से बीजेपी पर किसी तरह का असर नहीं पड़ने वाला है.
ध्यान हो कि कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को पार्टी का महासचिव बनाने की घोषणा की थी. उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई थी. कांग्रेस पार्टी के अनुसार प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह से जिम्मेदारी संभालेंगी. इसके अलावा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को तुरंत प्रभाव से महासचिव नियुक्त करके पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई थी. कांग्रेस ने इसका ऐलान बुधवार को किया था.
BLOG: क्या प्रियंका गांधी तुरुप का पत्ता साबित होंगी?
पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे. संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई थी. उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गयी है.
लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री का एलान कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है. यूपी में अखिलेश यादव और मायावती के गठबंधन करने के बाद कांग्रेस ने सभी 80 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था. वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राहुल गांधी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. कांग्रेस राफेल सहित कई अन्य मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेर रही है.
मसला मुख्य चुनावी मुद्दे का : 'मोदी हटाओ' या 'मोदी बचाओ'
कांग्रेस के इस एलान के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि हर राज्य से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर दांव खेला है. प्रियंका कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह है. न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी फिर राजीव, फिर सोनिया जी, फिर राहुल जी और अब प्रियंका जी. बीजेपी में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है. यही फर्क है हमारे बीच.'
बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, अलीबाबा चालीस चोर से की तुलना
वहीं, प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के ऐलान के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें बधाई देते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखा था. 'शुभकामनाएं प्रियंका..तुम्हारी जिंदगी के हर मोड़ पर तुम्हारे साथ हूं.'इनके अलावा कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा था कि वह पहले भी चुनाव में जिम्मेदारियां संभाल चुकी है. अब जैसी परिस्थितियां होंगी वैसा फैसला लिया जाएगा. इस फैसले से पूरे देश में उत्साह है. सब इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं.
VIDEO: प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं