विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के ये हैं पूरे नतीजे, दिग्गजों को उनके ही गढ़ में जनता ने दी पटखनी

राज्य में यह बीएसपी की वापसी के संकेत हैं. लेकिन इस बीच सबसे खराब हालत कांग्रेस की रही है वह राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में भी जीत के लिए तरस गई है.

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के ये हैं पूरे नतीजे, दिग्गजों को उनके ही गढ़ में जनता ने दी पटखनी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव में अपना वोट डालते हुए ( फाइल फोटो )
  • गोरखपुर में सीएम योगी के ही वार्ड में हारी बीजेपी
  • डिप्टी सीएम मौर्य के गढ़ में बीजेपी का बुरा हाल
  • राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में कांग्रेस जीत को तरसी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजों की चर्चा पूरे देश में हो रही है. बीजेपी इनको गुजरात के विधानसभा चुनाव में भी भुनाने कोशिश करेगी. इसकी वजह भी क्योंकि यूपी और बिहार से बड़ी संख्या में लोग गुजरात में बसे हुए हैं. यूपी के निकाय चुनाव में जहां बीजेपी ने विधासभा वाली लहर कायम रखते हुए 16 में से 14 मेयर के पद जीते हैं तो वहीं सपा और कांग्रेस की हालत और पतली हो गई है. बीएसपी ने वापसी करते हुए दो मेयर के पद जीते हैं. माना जा रहा है कि राज्य में यह बीएसपी की वापसी के संकेत हैं. लेकिन इस बीच सबसे खराब हालत कांग्रेस की रही है वह राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में भी जीत के लिए तरस गई है. यही हाल सपा का भी रहा है. जसवंत नगर में शिवपाल यादव के समर्थन वाले प्रत्याशी ने सपा को हरा दिया तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ में बीजेपी हार गई.                                                     

                                          
                                               क्या है पूरे चुनाव का रिजल्ट



महापौर की कुल सीटें- 16
बीजेपी- 14
बीएसपी- 2
कांग्रेस-0
सपा-0

स्मृति ईरानी ने अमेठी में भाजपा की जीत को विकास की जीत बताया

पार्षद की कुल सीटें- 1299
बीजेपी-596
सपा-202
बीएसपी- 147
कांग्रेस-110
अन्य- 244

यूपी निकाय चुनाव : सीएम योगी के नेतृत्व में जबर्दस्त जीत के ये हैं 5 कारण

पालिका अध्यक्ष की कुल सीटें-198
बीजेपी-70
सपा-45
बसपा- 29
कांग्रेस-9
अन्य- 45

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले पीएम मोदी, 'ये जीत जीएसटी-नोटबंदी के दुष्प्रचार का जवाब'

पालिका सदस्य की कुल सीटें- 5261
बीजेपी- 921
सपा-477
कांग्रेस- 157
बसपा- 266
अन्य-3444

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर आप नेता कुमार विश्वास ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर चर्चा

पंचायत अध्यक्ष की कुल सीटें- 438
बीजेपी-100
सपा- 83
बसपा-45
कांग्रेस-17
अन्य-193

यूपी निकाय चुनाव : योगी-मोदी, माया-अखिलेश और सोनिया-राहुल की साख है दांव पर, गुजरात तक पड़ सकता है असर

पंचायत सदस्य की कुल सीटें -5434
बीजेपी- 666
सपा-453
बसपा-217
कांग्रेस-126
अन्य- 3972

यूपी निकाय चुनाव : 'छोटा चुनाव, बड़ा धमाका', कांग्रेस का सुपड़ा साफ, योगी ने कसा तंज- चले थे गुजरात जीतने, अमेठी हार गये

कई दिग्गजों के गढ़ हुए धड़ाम
इस चुनाव की खास बात यह है कि जनता ने इस बार कई दिग्गजों को उनके ही गढ़ में झटका दे दिया है. बीेजेपी भले ही इस जीत पर इतरा रही है. लेकिन वह सीएम योगी आदित्यनाथ के वार्ड की सीट नहीं बचा पाई. ऐसे ही कई दिग्गज हैं जो अपने इलाके सीट में जीत नहीं दर्ज कर पाए.
  1. गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वार्ड में बीजेपी हारी.
  2. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र सिराथू (कौशांबी) में पार्टी प्रत्याशी की हार.
  3. जसवंतनगर में शिवपाल समर्थक ने सपा प्रत्याशी को हराया दिया.
  4. फिरोजाबाद नगर निगम में सपा को ओवैसी की पार्टी  ने दिया झटका.
  5. राहुल गांधी की अमेठी में कांग्रेस की बुरी हार. यहां तक की स्टार प्रचारक संजय सिंह भी कुछ न कर पाए.
  6. कल्याण सिंह के गढ़ अलीगढ़ में भाजपा हारी. उनके सासंद पुत्र भी इस बार न आए काम. 
वीडियो : सपा ने कहा ईवीएम की वजह से हारे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Civic Body Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com