विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

यूपी: एयर इंडिया ने शुरू की बनारस से कोलकाता की सीधी उड़ान

उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान शुरू हो गयी.

यूपी: एयर इंडिया ने शुरू की बनारस से कोलकाता की सीधी उड़ान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान शुरू हो गयी. इससे पूर्वांचल के लोगों को काफी लाभ मिलने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है. एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर आतिफ इदरीस ने बताया कि इस विमान के संचालन से पूर्वांचल व पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों से कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी. साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

पढ़ें: महिला यात्री और एयरइंडिया की कर्मचारी ने एक दूसरे को हवाईअड्डे पर जड़ा थप्पड़

गौरतलब है कि एयर इंडिया ने मंगलवार को वाराणसी से कोलकाता के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी. एयर इंडिया के विमान एआई-421 ने वाराणसी से मंगलवार को दोपहर 12.10 बजे 94 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए उड़ान भरी और 1.20 बजे कोलकाता पहुंचा. वहीं कोलकाता से 87 यात्रियों को लेकर विमान एआई-422 दोपहर 2.30 बजे निकला और 3.30 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचा. यह उड़ान सेवा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को उपलब्ध रहेगी.

VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Flight, Varanasi To Kolkata, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com