- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सामने आया मामला
- दो चचेरी बहनों ने आपस में रचाई शादी
- वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
बनारस में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो वायरल हो रही है. इस वीडियो में दो लडकियां आपस में शादी करती नज़र आ रही हैं. इन लोगों ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई. दोनों लड़कियां शादी का लाल जोड़ा पहने हुई थीं, हाथों में नई नवेली दुल्हन की तरह चूड़ियां थीं और माथे पर सिन्दूर भी लगा था. मंदिर में शादी के वक्त स्थानीय लोग जुट गए, उनमे से कइयों ने इनका वीडियो भी बनाया. वही वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, जिले के रोहनियां इलाके मे स्थित धागड़बीर हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर दो युवतियां जींस और टीशर्ट पहने पहुंचीं. दोनों पहले काफी देर तक मंदिर परिसर में ही बैठी रहीं. इसके बाद इन्होंने मंदिर के पुजारी से गुजारिश की कि वो उन दोनों का विवाह करा दें.
वाराणसी में एक अनोखा मामला सामने आया, जब दो लड़कियों ने मंदिर में आकर पंडित से कहा कि हम शादी करना चाहते हैं. पंडित ने जब यह बात पूछा कि आपस में तुम क्यों शादी करना चाहती हो तो उनका कहना था कि लड़कों पर अब भरोसा करना बेहद ही मुश्किल है, जिसके लिए हम आपस में शादी करना चाहते हैं pic.twitter.com/Da45XCfT9F
— Ajay Singh (@AjayNDTV) July 4, 2019
पुजारी पहले तो इसके लिए राजी नहीं हुए, लेकिन फिर बार-बार दबाव बनाने पर उन्होंने इसके लिए हामी भर दी. इसके बाद शादी की रस्म शुरू हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर जयमाल की रस्म पूरी की. इसके बाद दोनों में से एक युवती ने दूसरी को मंगलसूत्र पहनाया और फिर सिंदूर लगाने की रस्म पूरी की. विवाह का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों युवतियां वापस चली गईं. हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का विडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद सारे दिन यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा.

'...अब जिंदा नहीं बचूंगा', लिव-इन पार्टनर की हत्या के 8 साल बाद आरोपी ने मां को फोन कर कहा
मंदिर के पुजारी के अनुसार, आपस में शादी करने वाली युवतियों ने बताया कि एक कानपुर की और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है. कानपुर की युवती सुंदरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान मौसेरी बहन से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. पुजारी के अनुसार मंदिर में शादी कराई जाती है और बकायदा शुल्क लेकर पंजीकरण भी किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं