उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर के एक मुहल्ले से अपहृत तीन साल की बच्ची को पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया और इस सिलसिले में पुलिस ने उसके अपहरण (Kidnap) के आरोप में उसकी बुआ को उसके प्रेमी के साथ संग गिरफ्तार किया है.
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने शनिवार को बताया कि फतेहपुर शहर के शांति नगर मुहल्ले की रहने वाली सहायक अध्यापिका की तीन साल की बच्ची मान्या तिवारी को तांबेश्वर मुहल्ले में रह रही उसकी बुआ निशू द्विवेदी (20) ने दो मार्च की दोपहर कथित रूप से अपहरण कर पंजाब के जालंधर शहर में रह रहे अपने प्रेमी के पास चली गयी थी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने बताया कि पुलिस की निगरानी टीम ने शुक्रवार को जालंधर पहुंच कर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया तथा इस सिलसिले में निशू और उसके प्रेमी नवदीप सिंह उर्फ गिन्नी (25) को गिरफ्तार कर लिया है.
अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में निशू ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करने के इरादे से घर से भागी थी और बच्ची को इसलिए साथ ले गयी थी ताकि रास्ते में जाने और किसी होटल में दोनों पति-पत्नी के रूप में रुक सकें और किसी को शक न हो और बच्ची को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है और निशू व उसके प्रेमी नवदीप सिंह उर्फ गिन्नी को आज संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं